कांग्रेस का हाथ छोड़ इस नेता ने शुरू की हाथी की सवारी

छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर कोशिश कर रही है. अब बहुजन समाज पार्टी में अन्य राष्ट्रीय दलों के नेता भी शामिल होने शुरू हो गए हैं.छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर कोशिश कर रही है.

 अब बहुजन समाज पार्टी में अन्य राष्ट्रीय दलों के नेता भी शामिल होने शुरू हो गए हैं. बसपा का कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ने की चर्चाएं समय-समय पर होती रहती हैं. इस बीच कांग्रेस के भोजराज गौरखेड़े ने अपने हजारों कर्ताकर्ताओं के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़ हाथी की सवारी का मन बना लिया है.

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी बाजपेयी का कहना है कि भारतीय बौद्ध महासभा के महासचिव और कांग्रेस नेता भोजराज गौरखेड़े के पार्टी प्रवेश के बाद बसपा के पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं. उनका दावा है कि आने वाले समय में अन्य दलों के बड़े नेता और कार्यकर्ता बसपा में प्रवेश कर सकते हैं. कई नेताओं से बातचीत चल रही है. चुनाव से छत्तीसगढ़ राजनीति में बड़े नाम बसपा के साथ जुड़ सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बाबा रामदेव जी व ठाकुर अजमाल का इतिहास

ज्ञान की देवी माता सावित्रीबाई फुले जी को नमन शिक्षक दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breking News आखिरकार उत्तर प्रदेश कि सरकार को झुकना ही पडा भीम आर्मी के संस्थापक #चंद्रशेखर_रावण की रिहाई का दिया आदेश !! #भीम_आर्मी_जिंदाबाद💪💪